आज कुछ न लिखने को's image
NaN min

आज कुछ न लिखने को

डॉ.  अमरजीत सिंह टांडाडॉ. अमरजीत सिंह टांडा
0 Bookmarks 55 Reads0 Likes

आज कुछ न लिखने को
मन कह रहा है-
लिखता हूँ-
तो कोई आँख आँसू बहाती है-
जहाज़ घर नहीं बैठते
फिर गिराने जाते हैं बम्ब -
मेरे नगर की दीवारें गिरती हैं-
घर तहस-नहस होते हैं-
मिट्टी में मिलते हैं फूल-
क्या ये सब लिखना वर्जित है -
आओ मेरे घर को आग लगा दो -
जो इन शब्दों को जन्म देता है -
जो कहता है कि -
भूखे पेट की बात न कर-
उदास हो जाती है काएनात

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts