अबकी बार दिवाली में जब घर आएँगे मेरे पापा's image
NaN min

अबकी बार दिवाली में जब घर आएँगे मेरे पापा

डॉ.  अमर ज्योति 'नदीम'डॉ. अमर ज्योति 'नदीम'
0 Bookmarks 71 Reads0 Likes

अबकी बार दिवाली में जब घर आएँगे मेरे पापा
खील, मिठाई, दिये, फुलझड़ी सब लाएँगे मेरे पापा।
 
दादी का टूटा चश्मा और फटा हुआ चुन्नू का जूता,
दोनों की एक साथ मरम्मत करवाएँगे मेरे पापा।
 
अम्मा की धोती तो अभी नई है; होली पर आई थी;
उसको तो बस बातों में ही टरकाएँगे मेरे पापा।
 
जिज्जी के चेहरे की छोड़ो, उसकी आँखें तक पीली हैं;
उसका भी इलाज मंतर से करवाएँगे मेरे पापा।
 
बड़की हुई सयानी

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts