अन्त्येष्टि - कुछ भाव's image
NaN min

अन्त्येष्टि - कुछ भाव

दिव्या माथुरदिव्या माथुर
0 Bookmarks 46 Reads0 Likes

कफ़न
बर्फ़ के पैसे बचा
बेटा ले तो आया है
किंतु कब तक
ये धूपबत्ती सँभाल पाएगी दुर्गंध
विधवा के मन में
चल रहा है ये द्वंद्व
सोच रहा है बेटा उधर
पिता के मृत शरीर पर
यदि फटी धोती
डाली जा सकती
तो ख़रीद लाता वह
माँ के लिए एक धोती सस्ती।


करवट
लंबी काली कार पर
सजा दिए गये हैं
फूलों से

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts