आँखें (दिव्या माथुर)'s image
NaN min

आँखें (दिव्या माथुर)

दिव्या माथुरदिव्या माथुर
0 Bookmarks 7 Reads0 Likes

लो आसमान सी फैल उठीं नीली आँखें
लो उमड़ पड़ीं सागर सी वे भीगी आँखें


मेघश्याम सी घनी घनी कारी आँखें
मधुशाला सी भरी भरी भारी आँखें


एक भरे पैमाने सी छलकीं आँखें
दिल मानो थम गया किंतु धड़कीं आँखें


ओस में डूबी झील सरीखी नम आँखें
जग का समेटे बैठी हैं ये ग़म आँखें


आँसू का पी एक घूँट, दीं मुस्का आँखें

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts