
0 Bookmarks 3 Reads0 Likes
एक आवाज़ है, बहुत सधी, लेकिन मौन
पूछती सी
कौन?
एक प्रश्न है यही
बहुत सरल नहीं जिसका उत्तर
अगर देना पड़े खुद
अपने संदर्भ में, और वह भी ईमानदारी से।
समझ यह भी आता है
कि बहुत आसान होता है
व्याख्यायित करना अपने से इतर को
कि वह पेड़ है कि वह जड़ है
कि वह वह है कि वह वह है
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments