
0 Bookmarks 68 Reads0 Likes
(खुली आँखों में आकाश से)
एक और दिन बीता
बीत क्या
जीता है पहाड़-सा
अब
सो जाएँगे
थककर।
टूटी देह की
यह फूटी बीन-सी
कोई और बजाए
तो बजा ले
हम क्या गाएँ ?
हम तो
सो जाएँगे
थककर।
कल फिर चढ़ना है
कल फिर जीना है
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments