
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
मैंने चाहा कि बन कर जीऊँ मैं अरब
क्योंकि मुझे मित्र इनद का इराक अच्छा लगा था।
पर नहीं पता था मुझे
कि साँस इस हद तक भी दूभर की जा सकती है
कि आक्सीजन की जरूरत पड़ती है
और आक्सीजन कब्जे में है अब भी, सबसे ज्यादा क्रूर के
सोचता हूँ
क्यों की गई थी घोषित यह सदी संस्कृति-संघर्ष की
अच्छा ही क्यों लगा था इराक
मुझे मित्र इनद का।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments