
0 Bookmarks 117 Reads0 Likes
मैंने एक सपना देखा था..
कोई मेरे साथ हो जैसे
महकी महकी रात हो जैसे
जैसे दिल में फूल खिले हों
जैसे बरसों बाद मिले हों
जैसे कोई चाँद का टुकड़ा
दिल में मेरे उतर गया हो
जैसे लाली बिखर गई हो
उगते सूरज की धरती पर
जैसे बाली खनक रही हो
किसी दीवानी के कानों पर
जैसे ढलती शाम सुहानी
जैसे कोई प्रीत पुरानी
जैसे लहरों का लहराना
मैं कोई पागल दीवाना
उसकी बाहों में खोया हूँ
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments