ख़ामोशी's image
0 Bookmarks 50 Reads0 Likes

माँग करने लायक
कुछ नहीं बचा
मेरे अंदर
ना ख़्याल, ना ही
कोई जज़्बात
बस ख़ामोशी है
हर तरफ अथाह ख़ामोशी
वो शांत हैं
वहाँ ऊपर
आकाश के मौन में
फिर भी आँधी, बारिश
धूप, छाँव में
अहसास करता है
ख़ुद के होने का
उसके होने पर भी
नहीं सुन पाती मैं
वो मौन ध्वनि
आँधी में उड़ते
उन पत्तों में भी नहीं
बारिश की बूँदों में भी नहीं

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts