हाँ मैं दलित स्त्री हूँ's image
NaN min

हाँ मैं दलित स्त्री हूँ

दीप्ति शर्मादीप्ति शर्मा
0 Bookmarks 85 Reads0 Likes

मैं तो बरसों की भाँती
आज भी यहीं हूँ
तुम्हारे साथ
पर तुम्हारी सोच नहीं बदली
पत्थर तोड़ते मेरे हाथ
पसीने से तर हुई देह
और तुम्हारी काम दृष्टि
नहीं बदली अब तक
ये हाथों की रेखाएँ
माथे पर पडी सलवटें
बच्चों का पेट नहीं भर सकती
मैं जानती हूँ और तुम भी
कंकाल बन बिस्तर पर पड़ जाना मेरा
यही चाहते हो तुम
तुम कैसे नहीं सुन पाते सिसकियाँ
भूखे पेट सोते

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts