धुरी's image
0 Bookmarks 21 Reads0 Likes

कब तक बदहवास
चलती रहोगी
एक ही धुरी से
एक ही रेखा पर
धागे भी टूट जाते हैं
सीधा खींचते रहने पर

 

अँधेरा नहीं है
तो पैर नहीं डगमगायेंगे
पर ये धुरी बदल रही है
सीधी ना होकर गोल हो गयी है
तुम्हारी चाल के अनुरूप
उसी दिशा में प्रत्यक्ष
तुम्हारी धुरी पर
बस मैं ही खड़ा हूँ।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts