नैन's image

आकार मधुर शृंगार मधुर
तेरे नैनों का मनुहार मधुर


नववधु जैसे घूँघट में छुपी
तेरे नैन कपाट हैं उढ़के से
मृदु कोमल तेरी पलकों पर
नव लज्जा का है भार मधुर


लट घुँघराली लहराती सी
अरूणिम तेरे मधुर अधर
आकुल ये मेरे नैन कहें
कर नैनों संग अभिसार मधुर

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts