घूँघट खोलती हूँ मैं's image
NaN min

घूँघट खोलती हूँ मैं

दीपिका सगटा जोशी 'ओझल'दीपिका सगटा जोशी 'ओझल'
0 Bookmarks 15 Reads0 Likes

नही सामर्थ्य नैनों में
खुशी को व्यक्त जो कर दें
शब्द है खोजने मुश्किल
मुझे अभिव्यक्त जो कर दें
अबोली बन के बावरिया
मगन मन डोलती हूँ मैं

वक्त को थाम लो पल भर
कि घूँघट खोलती हूँ मैं

मेरे नादान शब्दों को
नहीं आया जो बतलाना
समझने का जतन करना
नैन से बोलती हूँ मैं

वक्त को थाम लो पल भर
कि घूँघट खोलती हूँ मैं

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts