
0 Bookmarks 53 Reads0 Likes
ये आँखें अब तरसती है No posts
किसी अपने की झलक पाने को,
दो घड़ी उसके साथ बतियाने को।
ये आँखें तरसती हैं।
जो घिरे होते थे कभी दफ़्तर में
सहकर्मियों से,
घर आते-आते रुकता नहीं था
नमस्कार और हालचाल पूछने वालों का सिलसिला।
घर में आते ही पत्नी व बच्चों की
गर्मजोशी से भरी आवाज़ें
ये आँखें अब तरसती हैं
उन आवाज़ों के लिए।
सुबह की शुरूआत
गर्म चाय की प्याली के साथ।
No posts
No posts
No posts

Comments