
0 Bookmarks 14 Reads0 Likes
सपने वो हैं जो सोते हुए नहीं,
जागते हुए देखे जाते हैं।
सपने वो हैं जो हर पल
आँखों में झिलमिलाते हैं।
हम सपने देखना छोड़ नहीं सकते
यह सोच कर कि
कल पूरे हों या नहीं,
बल्कि सपने तो वो होते हैं जो
हक़ीक़त में बदले जाते हैं।
हर व्यक्ति का एक सुंदर सपना होता है
जो बिल्कुल उसका अपना होता है
उसे ही पूरा करने की धुन में
हम ख़ुद को उम्र भर तपाते हैं।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments