
0 Bookmarks 8 Reads0 Likes
आज मैं बतलाता हूँ तुमको
अपने मन की अभिलाषा
जग में ज्ञान का अलख जगाऊँ
ऐसा शिक्षक बन पाता।
निर्माण करूँ ऐसे मानव का
पीर पराई समझे जो
ना समझे बस लिखित ज्ञान को
मन के भाव भी समझे जो
शिक्षा को सच्चे अर्थों में
परिभाषित जो कर पाता।
मैं ऐसा शिक्षक बन पाता।
शिक्षा को व्यापार बनाकर
दूषित कभी ना होने देता
वरन् उसे हर घर हर बस्ती
सब बच्चों तक पहुँचाता।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments