
0 Bookmarks 59 Reads0 Likes
कौन रो रहा है
दुखी है कौन यह पूछना
नासमझी है शायद
रोते आ रहे हैं हम
प्राचीन काल से
और रुलाते आ रहे हैं
एक दूसरे को
पर हमें पता नहीं कि
हमीं रोने वाले हैं और
रुलाने वाले भी।
महाभारत हुआ
कुछ बचा ही नहीं
सिवाय रुदन के
उसमें हमीं रोये थे
थर्रा गई थी पृथ्वी
और प्रकृति भी उस समय
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments