
0 Bookmarks 60 Reads0 Likes
शहर के कचरे का ढेर
बजबजाती सड़ांध
नन्हे नन्हे पैर गंदगी को नापते
असीमित आशा मन में
आशाभरी नज़रें
कचरे में ढूँढ़ती
अपने काम की चीज़
नाज़ुक हाथ तलाशते हैं,
दो वक़्त को, जो ज़रूरत है,
हर प्राणी की।
कर जाते हैं अनगिनत सवाल
हम सबसे...
रोटी कहाँ है हमारे हिस्से की?
कहाँ बँट गया बाल दिवस,
हमारे जीवन का?
क्यों नहीं पहुँची किताबें
हम तक?
कम
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments