सूना जीवन's image
NaN min

सूना जीवन

दीपा जोशीदीपा जोशी
0 Bookmarks 48 Reads0 Likes

खो गए ओ घन कहाँ तुम
हो कहाँ, किस देश में
पथरा गई कोमल धरा
चिर-विरह की सेज में।

 

थी महक जिसमें समाई
तुम्हारे अचल प्रेम की
हुई तृषित वही वसुधा
विरहिणी के भेस में।

 

हो गए जो विरल घन तुम
सुधा निस्पंद हो गई
बसा पुलक-धन उर में
चिर-नींद में है सो गई।

 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts