स्पर्श  (दीपा जोशी)'s image
NaN min

स्पर्श (दीपा जोशी)

दीपा जोशीदीपा जोशी
0 Bookmarks 67 Reads0 Likes

सिहर उठा उर सखी
पुलकित लधु प्राण है
मधुर‍ -मधुर सी इक कसक से
धुल रहा संताप है

 

पल्लवित हुआ जीवन कुसुम
बहे उन्मुक्त हर्ष‍‍‍ बयार है
नयनों की मधुशाला से
छलक -छलके खुमार है

 

दिशाएँ गा रहीं मिलन गीत
स्वनों में जो आया मनमीत
छूकर अधरों से नयन दीप
कर गया व्याकुल हृदय अधीर

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts