अंधे की लाठी's image
0 Bookmarks 111 Reads0 Likes

(1)
वो अंधा था
कपड़े फटे-चिथड़े थे
पैरों में बिवाइयाँ थीं
फिर भी चेहरे पर
एक मुस्कान थी।


देख रही थीं अंधी आँखें
इधर-उधर, नाचती हुई
चाल में उसके तेज़ी थी
गुनगुना रहे थे उसके होंठ।


हाथ में थी एक लाठी
जिसे एक छः साल के 
बच्चे ने पकड़ रखा था
बच्चे के चेहरे पर थी
एक मुस्कान
मासूम

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts