
0 Bookmarks 60 Reads0 Likes
इन्द्रधनुष से रंग हैं तुझमें,
फिर भी अँधेरे में है,
कोई लक्ष्य है? उद्देश्य है? जाग जा,
युक्ति ढूँढ़, मन में उमंग भर॥
तरु की जैसी देह है तेरी,
क्यों नभमंडल में देख रहा?
ख़ुद की एक पहचान बना,
आलस्य त्याग, स्मरण कर॥
आशीष पाकर स्वजनों का,
नव जीवन को प्रारंभ कर।
अधीरता के भाव को,
त्याग कर, हुंकार भर॥
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments