
0 Bookmarks 60 Reads0 Likes
तेरी आँखों की नमी से,
हृदय मेरा भी पिघल सा गया।
तेरी ख़ामोशियों को पढ़ कर,
मन बावरा भी कहीं खो सा गया।
रूठी शामों को मनाने,
तुमने बुलाया, लो हम चले आये...
तरह-तरह की फ़रमाइशें तेरी,
बड़ी नटखट सी लगती हैं।
तेरी मुहब्बत की छाँव तले,
मेरी बातें मुकम्मल सी लगती हैं।
अधूरी ख़्वाहिशों की ख़ातिर,
तुमने बुलाया, लो हम चले आये...
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments