
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
सुबह को जब
खिड़की से झाँकता हूँ,
रहता है इंतज़ार
तुझे देखने को...
वो गली की
चहल पहल भूल जाता हूँ,
तेरी ख़ूबसूरती निहारने को...
वो सूरज की
सुनहरी किरणें जब
तेरे चेहरे पर पड़ती हैं,
तुम अपनी
आधी आँखें बंद करके
नाज़ुक सा हाथ
अपने मस्तक पर रखती हो तो,
मजबूर हो जाता हूँ मैं
ख़ुद को सँभालने को..
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments