जाग मुसाफ़िर, सवेरा हो रहा है....'s image
NaN min

जाग मुसाफ़िर, सवेरा हो रहा है....

धर्मेन्द्र सिंह ’धर्मा’धर्मेन्द्र सिंह ’धर्मा’
0 Bookmarks 19 Reads0 Likes

नव कुसुम खिल उठे हैं,
सुंगध फैली है चहुँ ओर देख...
जीवन के हर एक क़िस्से को,
साकार कर ले... पर ना जाने?
तू क्यों सो रहा है?
जाग मुसाफ़िर, सवेरा हो रहा है...


मन में समाई स्मृतियों को,
वास्तविकता में परिवर्तित कर दे...
विजय प्राप्त हो हर दिन तुझको,
कार्य कुछ ऐसा प्रारंभ कर... किस सोच में है?
तू क्यों सो रहा है?
जाग मुसाफ़िर, सवेरा हो रहा है.

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts