
0 Bookmarks 37 Reads0 Likes
अब ख़ुशी की हदों के पार हूँ मैं
दर्द पिघला है अश्क़ बार हूँ मैं।
गीत कैसे न सुर में ढल जाते
दोस्तो साज़े दिल का तार हूँ मैं।
जिसने पी है तेरी निगाहों से
जो न उतरे वही खुमार हूँ मैं।
जिनको माँगे बिना मिले आँसू
उन्हीं लोगों में अब शुमार हूँ मैं।
जिससे घायल नहीं हुआ कोई
मोम की एक बस कटार हूँ मैं।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments