
0 Bookmarks 17 Reads0 Likes
ज़मीं आसमान की ताक़त
मन की ऊँची उड़ान की ताक़त
चीर दीं छातियाँ ज़मीनों की
देखी तुमने किसान की ताक़त
एक दुश्मन भी दोस्त बन जाये
है ये शीरीं ज़ुबान की ताक़त
मालो दौलत को यार जाने दे
पास में रख ईमान की ताक़त
चाल हम जानते हैं दुनिया की
क्या करेगी मचान की ताक़त
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments