मौसमों की चल रही है ख़ूब मनमानी's image
NaN min

मौसमों की चल रही है ख़ूब मनमानी

दौलतराम प्रजापतिदौलतराम प्रजापति
0 Bookmarks 21 Reads0 Likes

आसमाँ में बढ़ रहीं हैं
मेघों की हल चल
कौन जाने बिजलियाँ
या कि गिरे पानी॥
  
हो गईं हैं सब तरफ़
सारी दिशाएँ गुम। 
छुप गया सूरज धरा को
घेरता है तम॥
जो भी होगा सब सहेगी
त्रास ज़िंदगानी॥
  
है अनिश्चित कुछ भी अब
कहना बहुत मुश्किल। 
साँस है ठहरी इधर
ज़ोरों धड़कता दिल॥
मौसमों की चल रही है
ख़ूब मनमानी॥

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts