भावदृष्टि's image
0 Bookmarks 16 Reads0 Likes

जल,
पूजा का जल,
पीने का जल,
नहाने का जल
या फिर 
शौच के बाद 
बाँए हाथ मे लिया हुआ 
जल,
सब एक ही है।
एक से ही
व्याप्त है
चराचर सृष्टि;
भेद उपजाता है 
केवल 
अंतर्मन की भावदृष्टि।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts