
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
ग्राम-ग्राम और शहर-शहर से,
अबलायें करती चीत्कार।
अग्नि दहेज़ की धधक रही है,
दूल्हों का है गरम बाज़ार॥
बापू यह चिंता करते कि
क्यों जन्मी घर में बेटी ?
उसका विवाह कराने के हित,
घर बेचें, बेचें खेती।
बेटी अपने भाग्य को कोसे,
पूजे पीपल हर सोमवार।
अग्नि दहेज़ की धधक रही है,
दूल्हों का है गरम बाज़ार॥
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments