नगर's image
0 Bookmarks 59 Reads0 Likes

नगर में उगते नहीं हैं
चौड़े रिश्तेवाले हरे खेत
नगर में उगते हैं
तंग रिश्तेवाले
गमले के फूल
नगर में होता नहीं
सोहराय, साकरात और बाहा पर्व
नगर में होते हैं पर्व
बड़े-बड़े होर्डिंग में
दिवार पर चिपके शॉपिंग मॉल की
डिस्काउंट देनेवाली विज्ञापन पर
नगर में लोग
पूछते नहीं हाल-चाल
वे केवल अपनी ज़रूरत ही
प्रकट करते हैं
नगर में बारिश होती है
पर आता नहीं सावन

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts