
0 Bookmarks 54 Reads0 Likes
फिर से बिछी है
चौपड़ की बिसात
वह कौन है
जिसका, अलक
बिखरने वाला है
क्या तेरह वर्षों
तक उसे शोक
मनाना होगा
वह कौन होगा
जो आएगा, उसकी
आर्तनाद सुनकर,
कुछ धागों का
ऋण चुकाने
क्या वह आएगा?
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments