कच्चा पक्का मकान था अपना's image
NaN min

कच्चा पक्का मकान था अपना

चाँद शुक्ला 'हदियाबादी'चाँद शुक्ला 'हदियाबादी'
0 Bookmarks 59 Reads0 Likes

कच्चा पक्का मकान था अपना
फिर भी कुछ तो निशान था अपना

मैं था और साथ मेरी तन्हाई
सिर्फ़ माज़ी था दरमियान अपना

तुम भी थे साथ और ज़माना भी
एक कड़ा इम्तिहान था अपना

क्यों न उसको पुकारता या रब
सूना सूना जहान था अपना

"चाँद" था और ख़ला की वीरानी
एक फ़क़त आस्मान था अपना

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts