
0 Bookmarks 69 Reads0 Likes
जब क्षितिज पे सूरज ढलता है
दिल दीपक जैसे जलता है
तुम यादों में मुस्काती हो
मन थोड़ा और मचलता है
जब क्षितिज पे सूरज ढलता है
पुरवा मद्धम हो जाती है
चिड़ियों के कोलाहल में
अंतस् की सदा खो जाती है
कुछ व्याकुल सा हो जाता हूँ
जब क्षितिज पे सूरज ढलता है
दिवस रैन हो जाता है
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments