लम्बी कविता हाहाकार के कुछ अंश प्रसंगः कश्मीर's image
NaN min

लम्बी कविता हाहाकार के कुछ अंश प्रसंगः कश्मीर

बृजमोहन गौड़बृजमोहन गौड़
0 Bookmarks 9 Reads0 Likes

नाखून विषैले

बढ़े हुए नाखून देख चिंतातुर हूँ मैं 

सामाजिक अव्यवस्था से 
मुँह चिढ़ाते वे भी चिंतातुर हैं 
अराजकतारूपी मैल अपने समा 
अति विकराल और घिघौने बन 
इठलाने को। 

बढ़े हुए नाखून बताते सिर से 
ऊपर होना पानी का 
और आगे सहने से बेहतर है मैं 
ले "नेलकटर" जुट जाऊँ 
उस विकृति में नवीन 
परिवर्तन लाने को। 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts