
0 Bookmarks 16 Reads0 Likes
1222 1222 1222 1222
ख़ुदा का ख़ौफ़ लोगों के दिलों में क्यूँ नहीं दिखता?
सफ़र ईमान का था, मंज़िलों में क्यूँ नहीं दिखता?
कई दुश्वारियाँ जब पेश आती हैं शरीफ़ों को,
गुनाहों का मुसाफ़िर मुश्किलों में क्यूँ नहीं दिखता?
बड़ी मासूम प्यारी एक बच्ची थी, जिसे मारा
ज़रा सा भी रहम इन क़ातिलों में क्यूँ नहीं दिखता?
समन्दर आएगा तूफ़ान लेकर तो निपट लेंगे,
कभी ऐसा इरादा साहिलों में क्यूँ नहीं दिखता?
मुसीबत ने किसी को भी नहीं छोड़ा ज़माने में,
तनिक सा हौसला फिर बुज़दिलों में क्यूँ नहीं दिखता?
डिनर की प्लेट को लेकर मचा है एक हंगामा,
सलीक़ा आदतन अब महफ़िलों में क्यूँ नहीं दिखता?
ढिंढोरा पीटकर ख़ुद को बड़ा शायर बताते हैं,
अदब का कुछ सिला इन जाहिलों में क्यूँ नहीं मिलता?
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments