
0 Bookmarks 43 Reads0 Likes
जानता हूँ मैं किसी की लानतें अच्छी नहीं
पर सुनूँ कब तक कि मेरी आदतें अच्छी नहीं
दोस्तों के साथ कुछ पीना-पिलाना क्या हुआ
बड़बड़ाए लोग ऐसी दावतें अच्छी नहीं
फूल में गूँथा हुआ दिल जब उन्हें भेजा गया
ये कहलवाया तुम्हारी हरकतें अच्छी नहीं
होश से कर बेदख़ल मजनू बना दे आपको
मान लेना आजकल वे चाहतें अच्छी नहीं
बस मुहब्बत की हुकूमत ही सदा क़ायम रहे
आदमी की आदमी से नफ़रतें अच्छी नहीं
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments