बादलों के बीच's image
0 Bookmarks 40 Reads0 Likes

बादलों के बीच
बनते और मिटते हैं
नज़ारे।

कोई अगोचर
चित्र रचती है अनोखे
और आँखें देखती हैं
खोलकर
मन के झरोखे

भाव के अनुरूप 
ढलते जा रहे हैं
रूप सारे।

एक बादल ही कहें क्या
सभी कुछ 
तुमने रचा है
तुम्हीं हो व्यापक चराचर
क्या भला
तुमसे बचा है 

किस तरह तारीफ़ में
तेरी कहें कुछ
सृजनहारे।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts