रास्ता बनाया बहुत's image
NaN min

रास्ता बनाया बहुत

बीना रायबीना राय
0 Bookmarks 42 Reads0 Likes

जब से होश सँभाला ज़िंदगी
तूने हमें रुलाया बहुत
पर सफ़र में इसी हयात ने
कभी कभार है हँसाया बहुत
  
कि हालात अपने कोई 
भले ना समझा
पर अक़्सर जो मिला 
उसने समझाया बहुत
  
सुन लिये हमने भी 
सबका सिर्फ़ दिल रखने को
यूँ सबका दिल रखने में 
अपना दिल दुखाया बहुत
 
इम्तेहान जितने भी 
लेना है तू ले ज़िंदगी
तेरे इम्तेहानों ने हमें 
आज़माया बहुत
 
दिल ये नाज़ुक और 
मुलायम वैसे भी ना रहा 
क्यों कि पत्थरों से 
ये दिल है टकराया बहुत
 
ऐ वक़्त मेरी राह में तू 
रुकावट क्या बनेगा
मैंने पानी बनकर है 
ख़ुद का रास्ता बनाया बहुत

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts