परिणाम युद्ध के's image
NaN min

परिणाम युद्ध के

बीना रायबीना राय
0 Bookmarks 8 Reads0 Likes

ख़ून से सनी धरती
मानवता के धूप को 
हर वक़्त है तरसती
ऐसी कुछ उपलब्धियाँ
नाम हैं युद्ध के। 
 
भूखमरी और बेरोज़गारी
लाचारी और महामारी
ऐसे ही कुछ ख़ास
परिणाम हैं युद्ध के। 
 
किसी के अहं और 
ज़िद की सरपरस्ती
नफ़रतों के आग 
हर दिशा में उगलती
ऐसे कुछ मुक़ाम हैं युद्ध के। 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts