मचलना है तुझे ही's image
NaN min

मचलना है तुझे ही

बीना रायबीना राय
0 Bookmarks 89 Reads0 Likes

ऐ ज़िंदगी ये जो तूने मुझे काली
अँधेरी रात का तोहफ़ा
बरसों से दिया है ना 
इसे सुहानी सुबह में 
अब बदलना है मुझे ही। 
 
ऐ दिल ये जो मोम की मानिंद 
मुसलसल तू जलता, पिघलता
सिसकता रहता है ना
ख़ुद को एक कठोर पत्थर में 
बदलना है तुझे ही। 
 
ऐ मेरी तनहाई ये जो अक़्सर तू
मेरे साथ साथ ही रहती है ना
अब तुझे गले लगाकर 
मंज़िल की तरफ़ 
चलना है मुझे ही
 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts