गुनगुनाते रहे's image
NaN min

गुनगुनाते रहे

बीना रायबीना राय
0 Bookmarks 14 Reads0 Likes

धुँध भरी इस ज़िंदगी में भी हम
एक एक क़दम बढ़ाते रहे
  
दिल बिखर सा गया हादसों में फिर भी 
उम्मीद का दिया जलाते रहे
 
ग़म की आँधियों ने जब भी डराना चाहा
बेवज़ह मुसलसल मुस्कुराते रहे
 
चमन में काँटों की परवाह किए नहीं
फूलों से हम खिलखिलाते रहे
 
अब तो तन्हाइयों से है प्यार हो गया
अपनी मस्ती में हम गुनगुनाते रहे
 
ये हँसी तुम अदू1 छीन सकता नहीं
रायगाँ2 अपने दिल क्यों जलाते रहे
 
1. अदू=शत्रु, दुश्मन, विरोधी; 2. रायगाँ (राएगाँ)= निष्प्रयोजन, बेकार, निष्फल, व्यर्थ में 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts