
0 Bookmarks 71 Reads0 Likes
गाँव का मेरा दालान
जहाँ बैठकर
घंटों मैं नादान
लिखा करती थी
कहानी और कविताएँ
उसे छोड़ आयी
एक झटके में
अब स्मृतियाँ
इस दालान की मुझे
देती रहती हैं सदाएँ
मैं ख़ुद ही रोकर
फिर हँसते हँसते
इस दालान से
दिल में बातें करती हूँ
और समझाती भी हूँ इसे कि
देख तू मुझे इतना
याद न आया कर
याद आकर तू मुझे
यूँ ना रुलाया कर
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments