समझदारी's image

अचानक बादल हटा के, 
जो धूप छम से निकल आई,
मैं गुलाबी रंग में रँग गई।
 
बाहर तितली को जो मँडराते देखा,
तो मेरे पैरों में बिजली की पायलें बँध गईं,
हवा के झोंके ने जैसे याद दिला दी हो,
कोई भूली बात – 
चेहरा मुस्कुराहटों से भर उठा।
 
चिड़ियों की बहसा-बहसी जो सुनी तो, 
मायके का आँगन याद आ गया,
उस दिन किसी ने यूँ भली-सी बात कह दी कि –
अपने को निहारने दर्पण के आगे चली गई।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts