नाग's image

तुमसे तो नाग ही अच्छा
जो डस लेता है,
वक़्त आते ही ज़हर अपना
उगल देता है,
उसकी पहचान है अच्छी
हर कोई देख के सम्हल तो लेता है
तुम तो नाग से गये-गुजरे हो
ज़हर लिए फिरते हो
मोर बने नाचते हो
डस लेने का साहस नहीं
‘पाले’ की तरह पड़ते हो
पाल पड़ने का भी एक 
मौसम होता है
तुम तो इस धर्म का भी 
नहीं संवरण कर पाते -
किस जात के हो और 
किन लोगों के

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts