मत बनो ज्वालामुखी's image
NaN min

मत बनो ज्वालामुखी

भूपेंद्र कुमार दवेभूपेंद्र कुमार दवे
0 Bookmarks 41 Reads0 Likes

मत बनो ज्वालामुखी, लावा न उगलो शान से
बन हिमालय-सा अडिग गंगा बहावो शान से।


मत कहो आकाश से कुहरा घना करता चले
हर सुबह सूरज हमारा ऊगने दो शान से।


मत गिनो दरख़्त जो ठूँठ से अकड़े खड़े हैं
इक हरा दिखे परिंदों उसको सजावो शान से।


मत चुनो अल्फाज़ जो शर्मसार सबको करें
बोल जो प्यारे लगें, उन्हीं को बोलो शान से।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts