जब से मैंने तुम्हें निहारा's image
NaN min

जब से मैंने तुम्हें निहारा

भूपेंद्र कुमार दवेभूपेंद्र कुमार दवे
0 Bookmarks 41 Reads0 Likes

जब से मैंने तुम्हें निहारा
तुझमें मुझमें रहा ना अंतर॥

तुझे प्रतीक्षा रहती मेरी
मैं उलटी साँसें गिनता हूँ
बाट जोहता रहता है तू
मैं गिरता चलता रहता हूँ
पद रखने की आहट पाकर
सपनों की दुनिया के अंदर
मैं तेरे अंदर जग जाता
तू जग जाता मेरे अंदर

जब से मैंने तुम्हें निहारा
तुझमें मुझमें रहा ना अंतर॥


तुम हो

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts