दानें's image
0 Bookmarks 44 Reads0 Likes

चुग रही थी वह
दानें
बड़े धैर्य
बड़ी मेहनत से
अपने अंडे-बच्चों के लिए,
कोंपलें फूट रहीं थीं
उन दानों से
झाँक रहा था
उनका आज
और कल,
एक-एक दानें के साथ
जमा कर रही थी वह
एक-एक साँस,
उड़ चली समेट
अपने दानें
अपनी मेहनत,
कई सपने
आँखों में लिए,
अंडों की याद
उसके परों की गति 
दुगुनी कर जातीं
और भी गहरा जाती लाली

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts