स्त्री's image
0 Bookmarks 66 Reads0 Likes

ताड़ के सीधे वृक्ष सी होती है स्त्री
रिश्तों के विषैले तूफ़ानों में भी
अपने वजूद को लिए सीधी रहती है स्त्री


हर बिखरे से घर को
समेटती है स्त्री
हर दुख को मुस्कुराहट
की झोली में लपेटती है स्त्री
दूजों का पेट भरने को
अपनी भूख को खोती है स्त्री


इस घर पराई
उस घर पराई
जाने किस घर की
होती है स्त्री

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts