
0 Bookmarks 10 Reads0 Likes
यह तो होना था
कुछ तो खोना था
अपने हाथों से
कैसे-कैसे पग धोना था।
कौन जान सका
हमारे कच्चे चिट्ठे
कैसी-कैसी थैली के
हमें चट्टे-बट्टे होना था।
जाने कैसा वक़्त था
तृण-तृण भक्त था
घृणा के झाड़ों को
हमें ही बोना था।
याद नहीं कहाँ-कहाँ
और कितने गिरे हम
जीवन का बस एक
यही तो रोना था।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments